पिथौरा। विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में रविवार को रिहायशी इलाके के पास भालू देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने खेतों की ओर भालू को विचरण करते देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्राम कोटवार व सरपंच को दी।
ग्रामीणों में सतर्कता
गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और भालू से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई।
इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
वन विभाग की निगरानी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी शुरू कर दी।
रेंजर सालिकराम डड़सेना ने बताया कि टीम पूरी तरह अलर्ट है और लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि भालू को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ा जाए। ग्रामीण अफवाहों से दूर रहें, निश्चिंत रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।”




