बसना। स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला।
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, तीज-त्योहार, पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा।
प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – प्रियंका डडसेना (बी.एससी. अंतिम वर्ष) एवं रानू भोई (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान – सालिया परवीन (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) एवं प्रिया प्रधान (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – दिव्या पटेल (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) एवं सिमरन (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों से सज गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी परंपरा और लोक जीवन की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों की भूमिका सराहनीय रही।



