बसना: बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
बसना। बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन धनेश खम्हारी की 21वीं नवरात्रि पूजा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार बढ़ाई के निर्देशन में हुआ, जहां उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर वातावरण को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।
जीवनदायी पौधे लगाए गए
पौधारोपण के दौरान आम, बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी पौधे लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि इन पौधों का उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण प्रदान करना है।
पौधों की देखभाल का संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने न केवल पौधारोपण किया बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से उठाई।




