बसना : 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.50 किलो गांजा और बाइक जब्त
बसना। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2.50 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही एक बाइक (क्रमांक CG 07 CH 5763) को भी जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, परसकोल चौक बंसुला में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे। उनके बीच रखे थैले की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वागेश उर्फ आकाश पेंडरिया पिता कमलेश पेंडरिया (23), वार्ड नं. 02, पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग और आकाश नेताम पिता प्रदीप नेताम (20), निवासी सिकोला थाना पाटन जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



