बसना(जीतयादव)।पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भरा नजर आया।
बंसुला स्कूल में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य जन्मजय साव, पूर्व समिति अध्यक्ष चतुर्भुज साव तथा समिति अध्यक्ष चंदन चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

बंसुला स्कूल विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय के सभी स्टाफ, रसोईया एवं स्वीपर को भी भेंट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान शौकीलाल बारिक सर द्वारा पूर्व छात्रा खुशबू साव को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक दिनेश डड़सेना, प्रवीर कुमार बेहेरा, सुजाता प्रधान, राजेश साव, मंदाकिनी प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू एवं पुष्पांजलि मैडम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेश भोई द्वारा किया गया। सभी पुरस्कारों की राशि स्कूल कॉम्प्लेक्स समिति अध्यक्ष चैतराम साव द्वारा प्रदान की गई।




