बसना(जीतयादव)।ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार नव नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस बार विभिन्न प्रकोष्ठों में कर्मठ, शिक्षित एवं ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का प्रयास किया गया है, ताकि समाज को संगठित कर उसे नई दिशा दी जा सके।
बंजारा समाज को संगठित करने युवा नेतृत्व को सौंपी गई नई जिम्मेदारी।
इसी क्रम में बुधवार देर शाम ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस घोषणा में कामेश बंजारा को छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कामेश बंजारा ने कहा कि वे समाज के इतिहास, विरासत और बलिदान को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक कर राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि समाज से जुड़े अनेक महापुरुषों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज के वीरों ने सिख गुरुओं, मराठों एवं राजपूतों के साथ मिलकर मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में कई लड़ाइयाँ लड़ीं, जो आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं।
नियुक्ति के पश्चात कामेश बंजारा ने संगठन के प्रति सेवा, समर्पण और नए संघर्ष के लिए अवसर प्रदान करने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

कामेश बंजारा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन. के. अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, अमन वर्मा, जनपद पंचायत सभापति प्रकाश सिन्हा, हरजिंदर सिंह, विकास वाधवा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव विष्णु नायक, रायपुर संभागीय अध्यक्ष रायमत , प्रदेश प्रवक्ता लच्छीराम, प्रदेश महासचिव झाडूराम परमार, निर्मला नायक, संतराम, पंचराम परमार, लखन परमार, दुर्गा नायक, राहुल नायक, उमेश, राधे नायक, मुकेश परमार, सुभाष सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




