बसना(जीतयादव)।आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक द्वारा जारी सूची में धनसाय नायक को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से बंजारा समाज के युवाओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए जाने के बाद धनसाय नायक ने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए युवाओं को संगठित करेंगे और समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बंजारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
धनसाय नायक ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक सहित संघ के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
आल इंडिया बंजारा सेवा संघ में हर्ष, पदाधिकारियों ने दी बधाई
उनकी नियुक्ति पर आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के रायपुर संभागीय अध्यक्ष रायमत बंजारा, प्रदेश प्रवक्ता लच्छी राम बंजारा, प्रदेश महासचिव झाडूराम परमार, कामेश बंजारा, पंचराम परमार, लखन परमार, दुर्गा नायक सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि धनसाय नायक के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ समाजहित में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और बंजारा समाज की एकता व विकास को नई दिशा मिलेगी।




