बसना: बद्री विशाल जोल्हे बने बसना के नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर
बसना। बसना विकासखंड में शिक्षा विभाग को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। बद्री विशाल जोल्हे ने बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन जैसी जिम्मेदारियों को अपनी प्राथमिकता बताया।
पहली बैठक में दी सफलता की रणनीति
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्राचार्यों और समन्वयकों की पहली बैठक में जोल्हे सर ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि –
“सभी शिक्षक और प्राचार्य साझा रणनीति बनाकर काम करें, ताकि बसना ब्लॉक के छात्र टॉप टेन में आएं।”
बैठक में प्राचार्य यू.एस. पटेल और खिरोद्र पुरोहित ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई।
कुशल और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में पहचान
बद्री विशाल जोल्हे एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। इससे पहले वे शिक्षा विभाग में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
बसना में बीआरसीसी (Block Resource Center Coordinator) रहते हुए उन्होंने बीआरसी कार्यालय को सुसज्जित और अनुकरणीय रूप में विकसित किया था, जिसकी चर्चा पूरे जिले में एक मॉडल कार्यालय के रूप में हुई थी।
उनकी कार्यकुशलता की सराहना जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी करते रहे हैं।
अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई
बद्री विशाल जोल्हे के बीईओ बनने पर जिलेभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।
बधाई देने वालों में नव नियुक्त बीआरसी अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर, प्राचार्य श्री उग्रसेन पटेल, प्राचार्य श्री बलदेव मिश्रा (प्राचार्य ), श्री सरविन्द सिदार(प्रधान पाठक गढ़पटनी ), श्री निमंकर पटेल, श्री खिरोद्र पुरोहित, श्री समन्वयक आरिफ बेग, श्री रोहित पटेल, श्री डिजेन्द्र कुर्रे, श्री महेश नायक, श्री गजेंद्र नायक, श्री वारिश कुमार, श्री मनोरंजन साहू, श्री त्रिकांत बाग, श्री इंदल पटेल, श्री अमृत लाल चौहान, श्री नंदकुमार चौहान, तथा बीआरसी कार्यालय से विवेक साहू, सूरज पटेल, मंजू सहित अनेक शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।



