महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध ANTF द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है।
![]()
ANTF व थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई प्लेटिना बाइक व मोबाइल फोन जब्त।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 को गांजा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक महिला एवं एक पुरुष सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक RJ20BA8064 भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में
सूरज गवारिया, पिता मानसिंह गवारिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी कन्नी नगर नानता कोटा, थाना नानता, जिला बूंदी (राजस्थान)।
निर्मला धाकड़ उर्फ रानी, पति यादराम, उम्र 49 वर्ष, निवासी उद्योग नगर 223 अपना घर योजना जेके नगर उद्योगपुरी कोटा, हाल मुकाम कन्नी नगर, थाना नानता, जिला बूंदी (राजस्थान) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 4 किलो गांजा, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं दो अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार माह जनवरी 2026 में अब तक जिले में कुल 1920.610 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपये है, जब्त किया जा चुका है। ANTF द्वारा गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर विशेष फोकस करते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



