महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए ANTF द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बसना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये) जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 21 जनवरी 2026 को की गई। अभियान के तहत पुलिस ने उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
ANTF को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हैं। इसी रणनीति के तहत यह कार्रवाई की गई है, ताकि पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।
ANTF की कार्रवाई में जनवरी में 9 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया।
दिनांक 21/01/2026 को आरोपी
1. गुलशन कुमार (22 वर्ष) निवासी हबीबपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश)
2. अक्षय (23 वर्ष) निवासी चांदपुर नौआबाद, जिला बिजनौर (उत्तरप्रदेश)
के संयुक्त कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की गई —
05 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत ₹2,50,000)
मोटरसाइकिल पल्सर CG04NG5973 (कीमत ₹50,000)
दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000)
कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹3,10,000 (तीन लाख दस हजार रुपये) आंकी गई है।
ANTF नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय में पेश किया।
जनवरी माह में अब तक 9 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 माह में अब तक कुल 1836.610 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपये बताई गई है। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है।
पुलिस का संदेश
ANTF एवं बसना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी गांजा या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या भंडारण की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।यह कार्रवाई जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम मानी जा रही है।



