सरायपाली(जीतयादव)।ANTF एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन के 90 एम्पुल, चार खाली सिरिंज, एक एक्टिवा वाहन तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
ANTF व सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई एक्टिवा व मोबाइल जब्त।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे हैं। इसी आधार पर दिनांक 04 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सरायपाली क्षेत्र में एक्टिवा क्रमांक CG06 HD 7122 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की सीट के नीचे से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 44/2026, धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
जब्त सामग्री
ANTF व सरायपाली पुलिस द्वारा कुल 82,657 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें शामिल हैं –
पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन 90 नग (कीमत ₹2637)
4 खाली सिरिंज (कीमत ₹20)
एक्टिवा वाहन (कीमत ₹30,000)
वीवो कंपनी के 2 मोबाइल (कीमत ₹20,000)
गूगल पिक्सल मोबाइल 1 नग (कीमत ₹30,000)
गिरफ्तार आरोपी
परिवहनकर्ता / विक्रेता –
किशन चौधरी (29 वर्ष), निवासी ग्राम कुटेला बस्ती, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद।
अविनाश बाग (25 वर्ष), निवासी ग्राम कुटेला टिकरापारा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद।
बैकवर्ड लिंक –
3. टिकेश्वर दास (26 वर्ष), निवासी ग्राम लखमरा, थाना जगदलपुर, जिला बरगढ़ (ओडिशा)।
पुलिस के अनुसार, ANTF द्वारा इस मामले में फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के साथ-साथ फाइनेंशियल नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस द्वारा आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।





