बसना। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक् टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 27 लाख रुपए आंकी गई है।

बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (UP65 CT 0136) में अवैध गांजा भरकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर बसना पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने पलसापाली बैरियर के पास नाकेबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए से मिलता-जुलता वाहन दिखा, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में दोनों ने संदिग्ध जवाब दिए, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।
ANTF और पुलिस ने गांजे के साथ वाहन जब्त किया।
जांच के दौरान वाहन की डिक्की में बने गुप्त चेंबर से चार बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। ANTF और पुलिस ने गांजे के साथ वाहन (कीमत करीब 5 लाख रुपए), एक मोबाइल फोन और 1000 रुपए नकद समेत कुल 27 लाख 6 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —
अनिल कुमार पासवान (31) निवासी अर्रा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर (बिहार)
अरुण सोलंकी (33) निवासी खानपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
के रूप में हुई है।
ANTF और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा मामला है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



