Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: “विज्ञान का पिटारा” के माध्यम से अरेकेल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी प्रारम्भ।

    15/03/2026

    बसना: अनुकंपा नियुक्ति पर फर्जीवाड़े का आरोप, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर जांच शुरू।

    15/03/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केदुवाँ में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई।

    15/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: “विज्ञान का पिटारा” के माध्यम से अरेकेल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी प्रारम्भ।
    बसना

    बसना: “विज्ञान का पिटारा” के माध्यम से अरेकेल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी प्रारम्भ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad15/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    विज्ञान arekel
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए “विज्ञान का पिटारा” नामक नवाचारी गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में हो रही है, जिनके प्रयासों से पूरे छत्तीसगढ़ में विज्ञान को रुचिकर और गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने की पहचान बनी है।

    नवाचारी विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में आयोजित गतिविधि।

    इस गतिविधि के तहत छात्रों को विषय से संबंधित खेल, प्रयोग, पहेलियाँ, पोस्टर, फ्लैशकार्ड, वर्कशीट और प्रायोगिक सामग्री के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। छात्रों को पिटारे से सामग्री निकालकर सवालों का जवाब देना होता है और उस दिन सबसे अधिक सही जवाब देने वाले छात्र को विजेता घोषित किया जाता है। इसका उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को कम कर “करके सीखने” की शिक्षा बढ़ावा देना है।

    नवाचारी शिक्षक प्रेमचन्द साव ने बताया कि “विज्ञान का पिटारा विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ाने, मूलभूत समझ विकसित करने और भविष्य की शैक्षिक पहलों के लिए मानक स्थापित करने में मदद करता है। यह खेल और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों की विविध शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करता है।”

    इस पहल की सराहना करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने कहा कि इस तरह की गतिविधि आधारित शिक्षा छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, व्यावहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सहयोग और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करती है। इसी प्रकार, विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

    इस नवाचारी गतिविधि में डॉ.सी.व्ही.रमन विज्ञान क्लब और बाल कैबिनेट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल ने भी सहयोग प्रदान किया। छात्रों ने इस गतिविधि में बड़ी रुचि दिखाई और विज्ञान के अध्ययन को आनंदमय और व्यावहारिक अनुभवपूर्ण बताया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: अनुकंपा नियुक्ति पर फर्जीवाड़े का आरोप, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर जांच शुरू।

    15/03/2026

    पिरदा: ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के पावन उपलक्ष्य में संगठन की एकजुटता ने रचा नया इतिहास।

    15/03/2026

    बसना: जमदरहा के शिक्षकों ने प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को दी भावभीनी विदाई।

    15/03/2026

    बसना: नीलांचल भवन में महिला मोर्चा पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

    14/03/2026

    बसना: ललितपुर स्कूल में कक्षा 5वीं के छात्रों को विदाई, नेवता भोज का आयोजन किया गया।

    13/03/2026

    बसना: भागवत कथा में चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने का मंगलसूत्र बरामद।

    13/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: अनुकंपा नियुक्ति पर फर्जीवाड़े का आरोप, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर जांच शुरू।

    Ashok Nishad
    बसना

    पिरदा: ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के पावन उपलक्ष्य में संगठन की एकजुटता ने रचा नया इतिहास।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जमदरहा के शिक्षकों ने प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को दी भावभीनी विदाई।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 10.600 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    15/03/2026

    बसना: “विज्ञान का पिटारा” के माध्यम से अरेकेल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी प्रारम्भ।

    15/03/2026

    बसना: अनुकंपा नियुक्ति पर फर्जीवाड़े का आरोप, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर जांच शुरू।

    15/03/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केदुवाँ में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई।

    15/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.