बसना(जीतयादव)।स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सुशासन और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के कारण विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रुपकुमारी चौधरी, बसना विधानसभा विधायक डॉ. श्री सम्पत अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ. खुशबू अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा श्री जितेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शीत गुप्ता तथा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मोहित पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय बसना में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं पालकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर प्रगति करते हुए अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करें। समारोह उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ।



