सरस्वती शिशु मंदिर बया में परंपरा और संस्कृति के संग आंवला नवमी पर्व सम्पन्न
पिथौरा। सरस्वती शिशु मंदिर बया में सोमवार, 3 नवंबर 2025 को आंवला नवमी पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में छात्रों एवं आचार्य-आचार्या गण ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की और सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता के मूल्यों का संचार करना रहा। इस अवसर पर आचार्यों ने बच्चों को आंवला नवमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े मूल संस्कारों की जानकारी दी। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी को सामूहिक भोजन कराया गया, जिसमें स्वास्थ्यवर्धक पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सखाराम नेताम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में एकता, संस्कार और सेवा भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में निहित जीवन मूल्यों को अपनाने से ही समाज में समरसता और सद्भाव संभव है।
कार्यक्रम में श्री देवनारायण प्रधान, श्री सुरेश कुमार प्रधान, कु. ज्योति बरिहा, कु. सत्या मांझी, श्री अजय नेताम, श्री लकेश्वर बरिहा, श्री राजकुमार भोई, कु. देवकुंवर बरिहा, कु. नीलकुमारी भोई, श्री अश्विनी प्रधान, कु. प्रीति निषाद, श्रीमती खुशबू सहित सभी आचार्य-आचार्या गण उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आस्था, एकता और संस्कार के भावों को प्रबल किया तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जागृत किया।




