पिथौरा। ग्राम सिलदहा में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में अखिल भारतीय बिंझवार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के कर्मठ कार्यकर्ता और प्रेरणास्रोत श्री दशरथ बरिहा जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

इसके साथ ही समाज के विभिन्न पदाधिकारियों —
कार्यकारी अध्यक्ष श्री गजेंद्र बिंझवार,
महासचिव श्री रामदयाल बिंझवार,
सह-सचिव श्री संतुराम बिंझवार का भी समाजजनों ने पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री देव कुमार बिरको, श्री अमोली बिंझवार, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल बिंझवार, युवा प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र पालके, तथा जिलाध्यक्ष बिलासपुर श्री राजेन्द्र पालके द्वारा अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते से अभिनंदन किया गया।
अखिल बिंझवार समाज छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गजेंद्र बिंझवार ने अपने उद्बोधन में समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, एकता और विकास पर बल दिया। उन्होंने हाल ही में कोटाराज में सम्पन्न कर्मचारी संगठन कार्यक्रम की सफलता पर सभी आयोजनकर्ता, पंचगण, गौटीया एवं समाजजनों को बधाई दी और इसे समाज के लिए सराहनीय कदम बताया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में बिंझवार समाज के उत्थान, एकता और विकास की दिशा में सतत प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारी प्रभाग के संगठनात्मक विस्तार और समाज में युवा वर्ग की बढ़ती भागीदारी की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन जय जोहार जय बिंझवार के उद्घोष के साथ हुआ, जहां पूरे वातावरण में समाजिक एकता और गर्व की भावना झलक रही थी।



