बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। शनिवार शाम से राज्यभर में मूर्तियों के विसर्जन का क्रम शुरू हुआ। इस दौरान कई जगहों से अलग-अलग दृश्य सामने आए—कहीं हादसा हुआ तो कहीं भाईचारे और देशभक्ति की मिसाल दिखी।
बलरामपुर गणेश विसर्जन में हादसा, सांप्रदायिक सौहार्द और देशभक्ति की झलक
बलरामपुर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई। गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते समय एक नाबालिग युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि डीजे की तेज आवाज से हार्ट अटैक हुआ। घटना के बाद अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति और स्टाफ के व्यवहार को लेकर लोगों ने हंगामा किया।

वहीं रायपुर के बुढ़ापारा में राउत नाचा की थीम पर ढोल-मंजीरों और पारंपरिक गीतों की गूंज के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई। भिलाई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं और तिरंगे झंडे के साथ देशभक्ति की थीम को जीवंत किया।





