Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: 4 उचित मूल्य दुकानों का होगा नया आवंटन, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन।

    17/04/2026

    बसना: यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई, 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस निलंबित।

    17/04/2026

    रायपुर: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, 20 अप्रैल से लागू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।

    17/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: बीईओ-बीआरसी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।
    सरायपाली

    सरायपाली: बीईओ-बीआरसी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/02/2026Updated:19/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बीईओ spl11 (1)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बीईओ टीकमचंद पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक द्वारा विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला गुठानीपाली, बंदलीमाल तथा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला घाटकछार का निरीक्षण कर विद्यालयीन गतिविधियों का जायजा लिया गया।

    spl33
    बीईओ-बीआरसी ने गुठानीपाली, बंदलीमाल और घाटकछार स्कूलों में व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की उपस्थिति, कक्षा में पढ़ाई की गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति, योग शिक्षण, अपार आईडी की प्रगति, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जाति प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही संबंधित शिक्षकों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

    अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद भी किया और उनके शैक्षणिक स्तर की परख की। बच्चों के उत्तर, आत्मविश्वास और अनुशासन को देखकर वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

    spl22

    निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया। बीईओ ने योग शिक्षण को नियमित रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश भी दिए गए। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए तैयारी को और सुदृढ़ करने की बात कही गई।

    shiksha logo

    बीईओ टीकमचंद पटेल ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। बीआरसी देवानंद नायक ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और अभिभावकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    बीईओ-बीआरसी के औचक निरीक्षण से विद्यालय स्टाफ में उत्साह देखा गया और शिक्षकों ने अधिकारियों के सुझावों को अमल में लाकर शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: बोड़ेसरा स्कूल में पढ़ई तिहार 2026 का सफल आयोजन।

    16/04/2026

    सरायपाली: कापुडीह–बोइरमलिहाडीपा सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप।

    15/04/2026

    सरायपाली: अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    14/04/2026

    सरायपाली: ‘अंगना म शिक्षा – पढ़ाई तिहार’ का आयोजन, माताओं को दी गई बाल शिक्षा की जानकारी।

    12/04/2026

    सरायपाली: ड्रग पैडलर गिरफ्तार 4.43 किलो गांजा बरामद, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    10/04/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।

    10/04/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: बोड़ेसरा स्कूल में पढ़ई तिहार 2026 का सफल आयोजन।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: कापुडीह–बोइरमलिहाडीपा सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भंवरपुर में IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश, 9 बड़े बुकी गिरफ्तार।

    17/04/2026

    बसना: गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।

    17/04/2026

    बसना: सावित्रीपुर में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 320 लीटर जब्त।

    09/04/2026

    बसना: 4 उचित मूल्य दुकानों का होगा नया आवंटन, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन।

    17/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.