Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में मातृत्व-पितृत्व दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    14/02/2026

    बसना: गर्लफ्रेंड से मिलने गया नाबालिग युवक लापता, 14 दिन बाद जंगल में मिला शव।

    14/02/2026

    सरायपाली: TLM मेला प्रतियोगिता में रिमजी का शानदार प्रदर्शन, विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान।

    14/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»सांकरा: महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा ‘द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी’ का भव्य शुभारंभ।
    पिथौरा

    सांकरा: महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा ‘द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी’ का भव्य शुभारंभ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/02/2026Updated:14/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    महाशिवरात्रि brm
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सांकरा(जीतयादव)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सांकरा सेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज ‘द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी’ का भव्य और गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के सुप्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक ही स्थान पर कराने की अनूठी पहल की गई है।

    copy
    महाशिवरात्रि पर्व पर 7 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन।

    महाशिवरात्रि पर झांकी में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकाल, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, घृष्णेश्वर सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक और जीवंत प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। प्रत्येक ज्योतिर्लिंग के साथ उसकी महिमा, पौराणिक कथा और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को शिव तत्व को समझने का अवसर मिल रहा है।

    mandir 2

    इस झांकी का विशेष आकर्षण ‘व्यसन एवं बुराई दान पात्र’ रहा, जिसमें श्रद्धालु भगवान शिव को केवल पुष्प-अर्पण ही नहीं, बल्कि कागज पर अपनी बुरी आदतें जैसे नशा, क्रोध, ईर्ष्या, आलस्य आदि लिखकर त्याग का संकल्प ले रहे हैं। इसके अलावा युवाओं और बच्चों के लिए एक आकर्षक ‘सेल्फी जोन’ भी बनाया गया है, जहां लोग इस आध्यात्मिक वातावरण को यादगार बना रहे हैं।

    संस्थान द्वारा जनहित में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सात दिवसीय निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रशिक्षित राजयोग शिक्षक तनाव मुक्ति, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति पर मार्गदर्शन देंगे।

    mandir 3

    उद्घाटन अवसर पर सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बीके भुवनेश्वरी दीदी ने कहा कि शिवरात्रि का वास्तविक अर्थ आत्मिक जागरण है। जब मनुष्य अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर राजयोग का अभ्यास करता है, तभी जीवन में सच्चा सुख और शांति प्राप्त होती है।यह झांकी और शिविर पूरी तरह निःशुल्क है। संस्थान ने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित आकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

    13/02/2026

    सांकरा: ANTF एवं सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त।

    09/02/2026

    पिथौरा: बया में धान के पैसे निकालने उमड़े किसान, आहरण पर्ची न मिलने से बढ़ी परेशानी।

    02/02/2026

    सांकरा: NHAI NH-53 द्वारा संत अन्ना विद्यालय, सांकरा में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया।

    01/02/2026

    सांकरा: धान खरीदी तिथि बढ़ाने व मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम।

    30/01/2026

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा के वार्षिकोत्सव(1) में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    29/01/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    सांकरा: ANTF एवं सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: बया में धान के पैसे निकालने उमड़े किसान, आहरण पर्ची न मिलने से बढ़ी परेशानी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में मातृत्व-पितृत्व दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    14/02/2026

    बसना: गर्लफ्रेंड से मिलने गया नाबालिग युवक लापता, 14 दिन बाद जंगल में मिला शव।

    14/02/2026

    बसना: चनाट में संपन्न हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, धर्म जागरण का दिया गया संदेश।

    14/02/2026

    महासमुंद: 247 लीटर अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

    10/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.