Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।
    सरायपाली

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/02/2026Updated:11/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    प्रेरणा pms
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रेरणा कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 32 विद्यालयों से चयनित कुल 62 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    logo
    प्रेरणा उत्सव बना प्रतिभाओं का मंच, जिले से चुने जाएंगे एक छात्र और एक छात्रा गुजरात भ्रमण हेतु।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने निर्धारित मानक संचालन नियमों के अनुसार दो प्रमुख विषयों— “विकसित भारत” तथा “समाज एवं राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान” पर अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने कविता, निबंध एवं पेंटिंग के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसे निर्णायक मंडली ने गहनता से परखा।

    प्रथम चरण के उपरांत प्रदर्शन के आधार पर कुल 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन साक्षात्कार चरण हेतु किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडली श्री प्रदीप नारायण सेठ, श्री शैलेंद्र कुमार नायक, श्री शांति कुमार तिर्की, श्रीमती रोहिता बंसोड एवं श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा किया गया।

    logo

    बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिले से एक छात्र एवं एक छात्रा का अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रेरणा स्कूल बड़नगर, मेहसाणा (गुजरात) में एक सप्ताह तक अनुभव-आधारित एवं मूल्यपरक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों का विकास हो सकेगा।

    इस जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव के सफल आयोजन में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों श्री संजीव कुमार दाश, श्री अमित सिंह, श्री विनय कुमार पांडे, श्री अवधेश विक्रम, श्री मुकेश कुमार मंजरवे, श्री अभिकल्प यदु, श्री गिरीश चंद्र बेहेरा, श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती किरण मौर्य, श्रीमती स्वाति कुमारी, श्रीमती प्रिया कुमारी, सुश्री दीपिका निषाद, सुश्री मेघा पाढ़ी, श्रीमती मोनिका एवं सुश्री गंगा साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के संयोजक श्री अनिल कुमार की भूमिका भी सराहनीय रही।

    logo

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: मनकी के गोंड समाज ने भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम से लिया सामाजिक संकल्प।

    11/02/2026

    सरायपाली: सामुदायिक सहभागिता की मिसाल, शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में।

    11/02/2026

    सरायपाली: TLM मेला का आयोजन संकुल केंद्र कन्या शाला सरायपाली में किया गया।

    11/02/2026

    सरायपाली: नागशक्ति बूढ़ादेव का 9वां स्थापना दिवस एवं पंच महापूजन भव्य रूप से सम्पन्न।

    10/02/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: मनकी के गोंड समाज ने भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम से लिया सामाजिक संकल्प।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: 24 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

    04/02/2026

    बसना: फसल मुआवजे को लेकर जनआक्रोश, सरपंच के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा गया आवेदन।

    11/02/2026

    सरायपाली: मनकी के गोंड समाज ने भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम से लिया सामाजिक संकल्प।

    11/02/2026

    सरायपाली: नागशक्ति बूढ़ादेव का 9वां स्थापना दिवस एवं पंच महापूजन भव्य रूप से सम्पन्न।

    10/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.