Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, February 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बस्तर»रायपुर: बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
    बस्तर

    रायपुर: बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/02/2026Updated:11/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बस्तर raipur 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के भव्य समापन समारोह में उस समय अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्वागत में हजारों स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की मधुर आवाज़ और अनुशासित नृत्य ने पूरे आयोजन स्थल को भावनाओं से भर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    raipur 33
    जनजातीय परंपरा और बस्तर पण्डुम की संस्कृति की दिखाई जीवंत झलक।

    हिंदी और हल्बी बोली में रचित इस गीत के माध्यम से बच्चों ने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरागत जीवन शैली, लोक कला, नृत्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और प्राकृतिक सौंदर्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों की सामूहिक प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि बस्तर केवल प्राकृतिक संसाधनों की भूमि नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का भी अमूल्य केंद्र है।

    raipur 22

    कार्यक्रम के दौरान जब हजारों बच्चों ने एक स्वर में गीत गाया, तो पूरा वातावरण गर्व, उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। मंच पर उपस्थित अतिथियों के साथ-साथ दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। कई अभिभावकों की आंखों में अपने बच्चों को इतने बड़े मंच पर देखकर गर्व के आंसू छलकते दिखाई दिए।

    logo

    इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की प्रतिभा की खुले मंच से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को बढ़ाते हैं। दोनों नेताओं ने शिक्षकों और आयोजकों को भी बधाई देते हुए कहा कि यह प्रस्तुति आने वाली पीढ़ी को बस्तर की पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

    समापन समारोह की यह सांस्कृतिक झलक न केवल एक कार्यक्रम थी, बल्कि बस्तर की आत्मा, उसकी संस्कृति और नई पीढ़ी की ऊर्जा का सुंदर संगम बनकर सभी के दिलों में हमेशा के लिए बस गई।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    अमित शाह ने महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की

    04/10/2025

    अमित शाह बोले 26 मार्च 2026 से पहले बस्तर नक्सलमुक्त होगा

    04/10/2025

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

    04/10/2025
    टॉप पोस्ट
    बस्तर

    अमित शाह ने महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की

    Ashok Nishad
    बस्तर

    अमित शाह बोले 26 मार्च 2026 से पहले बस्तर नक्सलमुक्त होगा

    Ashok Nishad
    बस्तर

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    11/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.