Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    सरायपाली: सिम पोर्टिंग फ्रॉड का खुलासा, पीओएस संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    10/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    बसना

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/02/2026Updated:10/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    फाइलेरिया sarv
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।नन्हे कदमों की मुस्कान और स्वस्थ भविष्य की उम्मीद के साथ शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई और बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

    logo
    फाइलेरिया बचाव जागरूकता के बारे में मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरल भाषा में समझाया।

    इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सक्रिय सहयोग रहा। मितानिन श्रीमती निर्मला देवी कैवर्त, कंचन बाई कैवर्त तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा कैवर्त ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को दवा का सेवन कराया और सरल भाषा में फाइलेरिया के खतरे को समझाया। बच्चों को बताया गया कि यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है और लंबे समय बाद गंभीर रूप ले सकती है।

    logo

    स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि फाइलेरिया के शुरुआती लक्षण तुरंत नजर नहीं आते। संक्रमण के बाद इसके लक्षण 6 माह से लेकर 10 वर्ष तक में सामने आ सकते हैं। हाथ-पैरों में सूजन, हाथीपांव और पुरुषों में हाइड्रोसिल जैसी समस्याएं इसके गंभीर रूप हैं, इसलिए समय पर दवा लेना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया। उन्हें मच्छरों से बचाव के उपाय, मच्छरदानी के उपयोग, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा गंदा पानी जमा न होने देने की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे इस अभियान में सहयोग करें और बच्चों को नियमित रूप से दवा दिलाएं।

    logo

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार, शिक्षक लगन नाग और शिक्षिका खीरवंती उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वच्छता अपनाने, स्वस्थ आदतें विकसित करने और बीमारी से बचाव के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी गई, ताकि गढ़पटनी को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    बसना: हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन परसकोल में किया गया।

    10/02/2026

    बसना: ग्राम पंचायत कुड़ेकेल में VB-G-RAM-G के तहत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

    09/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों को तनावमुक्त जीवन का मिला मंत्र।

    09/02/2026

    बसना: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अरेकेल के छात्र ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

    09/02/2026

    बसना: धान खरीदी केंद्र में अनियमितता का आरोप, एसडीएम से भौतिक सत्यापन की मांग।

    09/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन परसकोल में किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: ग्राम पंचायत कुड़ेकेल में VB-G-RAM-G के तहत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    महासमुंद: जागरूकता अभियान का आयोजन शिशु संस्कार विद्यालय महासमुंद में किया गया।

    09/02/2026

    सरायपाली: ANTF एवं थाना बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 899 नग नशीली टेबलेट जब्त।

    10/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.