Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026

    सरायपाली: 200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    10/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।
    रायपुर

    रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad06/02/2026Updated:06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पर्यटन vishnu deo
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर परियोजना की सफलता की कामना की और इसे जशपुर जिले के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया।

    cg cm
    पर्यटन विकास परियोजना के तहत ₹10 करोड़ की लागत से इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग ₹10 करोड़ की लागत से क्षेत्र में आधुनिक और पर्यटक-अनुकूल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसमें होम-स्टे, रिसॉर्ट, सुंदर पाथवे, कन्वेंशन हॉल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    cg cm2

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना मयाली को इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों, पहाड़ियों और धार्मिक स्थलों से समृद्ध है, और इस तरह की योजनाएँ जिले की पर्यटन क्षमता को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।

    logo

    उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर मिलेंगे। होम-स्टे और स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पलायन रुकेगा और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मयाली–बगीचा परियोजना के पूर्ण होने के बाद जशपुर जिला धार्मिक, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को पर्यटन की दृष्टि से एक नए मुकाम तक पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: RTO challan apk के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डाउनलोड करते ही कट रहे पैसे।

    03/05/2026

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    03/05/2026

    रायपुर: DSP के बेटे आयुष झारिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

    01/05/2026

    रायपुर: 5 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    01/05/2026

    पिथौरा: तेंदूपत्ता प्रबंधकों की हड़ताल जारी,14 लाख परिवार प्रभावित।

    30/04/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित किए।

    29/04/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: RTO challan apk के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डाउनलोड करते ही कट रहे पैसे।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: DSP के बेटे आयुष झारिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    10/05/2026

    बसना: अखिल भारतीय अमात गोंड समाज पिलवापाली सर्कल की नई कार्यकारिणी गठित।

    08/05/2026

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.