बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, देशभक्ति और रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को तोरण और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

गणतंत्र दिवस विद्यालय व ग्राम स्तर पर विविध आयोजनों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में भोला प्रसाद सामल (प्रभारी प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ेटेमरी) द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस दौरान प्रधान पाठक वारिश कुमार, शिक्षक श्रीमती नीलम कुमार, श्रीमती झामा ध्रुव, चम्पतलाल चौधरी एवं वेदकुमार साव उपस्थित रहे। भारत माता एवं वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। ध्वजारोहण पश्चात झंडा सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ।

इसके बाद विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते हुए जुलूस ग्राम की कृषि साख समिति पहुंचा, जहां मंडी अध्यक्ष डिग्रीलाल साव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात जुलूस ग्राम के प्रथम चौक पहुंचा, जहां वरिष्ठ नागरिक रैनसिंह जगत ने अपने निवास के सामने ध्वज फहराया। आगे मुख्य चौक पर युवा समिति बड़ेटेमरी के अध्यक्ष नारायण देवता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुनः प्रभात फेरी शाला प्रांगण लौटकर समाप्त हुई, जहां उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पालकों एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

सायं 6 बजे ग्राम के मुख्य चौक में प्रतिवर्ष की भांति रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत प्रधान पाठक वारिश कुमार, शिक्षक श्रीमती नीलम कुमार, कु. इंदु पटेल एवं कु. पुष्पलता जगत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा प्रतिभागी बच्चों को उत्साहवर्धन स्वरूप पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मार्गदर्शन शिक्षिका नीलम कुमार, इंदु पटेल एवं पुष्पलता जगत द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रधान पाठक वारिश कुमार, शिक्षिका नीलम कुमार तथा प्रधान पाठक ललितपुर गफ्फार खान ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम में वसीम अकरम, श्रीमती सावित्री कश्यप, डिग्रीलाल साव, केंद्रो साव, उत्तम सिंह, जयदेव पटेल, दिव्यकिशोर प्रधान, संतोष पटेल, समुदसिंह जगत, नारायण देवता, बद्रीनाथ पटेल, नरेश साव, नरसिंहबाई जगत (पंच), ललित साव, लक्की साव, लछमोती पटेल (उपसरपंच), अश्विनी यादव (पंच), मोहम्मद अली, सोहन पटेल, अमृत विश्वकर्मा, हेमकुमारि, अनुछाया, महिला स्वसहायता समूह, नल-जल सेवा समिति, युवा स्टार क्रिकेट क्लब एवं भागवत मंडली के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंत में वारिश कुमार (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी) ने समस्त ग्रामवासियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



