बसना।पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में संयुक्त रूप से 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के माहौल में हुई, जहां मुख्य अतिथि सरपंच नवीन साहू, उप सरपंच किशोर प्रधान, समिति अध्यक्ष चंदन चौहान, उपाध्यक्ष भारत साव एवं पूर्व प्रधान पाठक एस. जी. पटेल सर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षकों व समिति सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में तिरंगा ध्वज के साथ रेड क्रॉस एवं स्काउट ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के साथ पूरे गांव में उत्साह का संचार किया।

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उड़िया, छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी रिमिक्स गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में जनपद सदस्य जन्मजय साव, नवीन साव, रमेश चन्द्र शर्मा (पूर्व प्रधान पाठक) एवं शौकीलाल लाल बारीक सर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधान पाठक दिनेश डड़सेना, प्रवीर कुमार बेहेरा, कार्यक्रम प्रभारी सुजाता प्रधान सहित शिक्षक राजेश साव, मंदाकिनी प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू एवं पुष्पांजलि मैडम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेश भोई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य, पालकगण एवं गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।




