सरायपाली(जीतयादव)। तोरेसिंहा में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी शासकीय एवं अशासकीय हायर सेकेंडरी, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक के सामने झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा तोरेसिंहा।
इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को संविधान, देशभक्ति एवं अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। समारोह में तोरेसिंहा के सभी स्कूलों से लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्री गिरजाशंकर मेहेर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती सुनीता कुम्हार, तोरेसिंहा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री आकाश प्रधान, श्रीमती कामिनी प्रधान, श्रीमती विनोदिनी भोई, पालक समिति अध्यक्ष श्री नरहरि कुम्हार, श्री गिरधारी साहू, श्री निर्मल प्रधान, श्री महेन्द्र महापात्र, श्री नवीन साहू (शिक्षाविद), श्री शिशुपाल प्रधान, श्री माखनलाल चौधरी (सचिव) सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानपाठक, व्याख्याता एवं शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा।

मंच संचालन श्री उपेंद्र दास एवं श्री विवेक प्रधान द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री बंशीधर सिदार एवं श्री आकाश प्रधान ने किया। संकुल समन्वयक श्री संजीत पात्र ने भविष्य में भी इसी तरह सामूहिक रूप से राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




