सरायपाली(जीतयादव)।बलौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस 2026 राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम आदरणीय श्रीमान राधेश्याम दास जी (अध्यक्ष, जगन्नाथ मंदिर निर्माण समिति, बलौदा) उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में श्रीमान नीलांबर तांडी जी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल बलौदा), श्रीमान धरणीधर प्रधान जी एवं संस्था प्रमुख श्रीमान सरोज डड़सेना जी शामिल रहे। सभी अतिथियों के सानिध्य में विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम दास जी ने बताया संविधान का महत्व, प्रभात फेरी से गूंज उठा बलौदा गांव।
अपने संबोधन में श्री राधेश्याम दास जी ने 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराया। वहीं मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी ने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देकर भैया-बहनों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा बलौदा ग्राम की गलियों में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। “भारत माता की जय” के नारों से संपूर्ण बलौदा गांव गूंज उठा।
कार्यक्रम में आचार्य श्री लिंगराज बेहेरा जी, श्री आशीष डड़सेना जी, श्री सुरेश साहू जी, श्री खीरसागर सिदार जी, श्री मनोज जाम्हरे जी, आचार्य सुश्री सौदामिनी साहू जी, शकुंतला प्रधान जी, श्रीमती धनमती दीप जी, रोशनी साहू जी, प्राची भोई जी सहित समस्त आचार्यगण एवं भैया-बहनों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी के सहयोग से राष्ट्रीय पर्व को बलौदा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



