बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में सामाजिक सहभागिता और बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13वीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 से सम्मानित प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में सामाजिक सहयोग से संपन्न हुआ।
नेवता भोज में बच्चों को मिला पौष्टिक आहार, शिक्षकों व समिति सदस्यों ने की सराहना।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर आज के नेवता भोज का आयोजन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेहरूलाल साहू एवं सदस्य कायतराम द्वारा स्वेच्छा से पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आंशिक रूप से कराया गया। नेवता भोज के अंतर्गत बच्चों को मिक्चर, अमरूद, बिस्किट, चॉकलेट आदि वितरित किए गए, जिसका सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू ने कहा कि नेवता भोज से भोजन मूल्यों में वृद्धि हो रही है, जिससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यालय में सभी वर्गों के बीच सामाजिक सहभागिता की भावना बढ़ रही है और बच्चों में समानता का भाव विकसित हो रहा है।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष खेमकुमारी, रामेश्वरी, महेत्तरीन, बुधियारीन, घूराऊराम, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नेवता भोज के इस आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, जमदरहा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार, बसना संकुल समन्वयक संघ के अध्यक्ष त्रिकांत बाघ एवं जमदरहा संकुल के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।




